
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर /ग्रामीण ) ने 1 मार्च को नेहरू चौक में केंद्र सरकार और ईडी का पुतला दहन किया।

सुबह कांग्रेस भवन में कांग्रेस जन एकत्रित हुए पश्चात ईडी मुर्दाबाद ,केंद्र सरकार होश में ,तानाशाही नही चलेगी ,प्रजातन्त्र बचाना है -भाजपा को भगाना है ,जैसे गगनचुम्बी नारे लगाते कांग्रेसजन नेहरू चौक पहुंचे ,पूर्व की भांति पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति मुस्तैद थी , कांग्रेसियो को आते देख पुलिस घेराबन्दी कर पुतला को छिनने की असफल प्रयास की ,पर पुलिस के हर तरकीब से परिचित कांग्रेसजनों ने एक बार पुलिस को छकाते हुए पुतला दहन किया ,पुतला जलता देख पुलिस बोटल में पानी लेकर दौड़ते रहे ,और कांग्रेसजन जलता पुतला लेकर दौड़ते रहे।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक मर्यादाओ को लांघ रही है ,विपक्ष के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ सहित देश मे व अन्य राज्यो में जो व्यवहार कर रही है स्वीकार्य नही है, भाजपा सरकार अपने विरोधियों पर भय बनाकर शासन चलना चाहती है , राजीव भवन में ईडी के अधिकारियों का जाना, प्रभारी महामंत्री से 8 घण्टे तक पूछताछ करना , जबकि लिखित में जवाब दिया चुका है, इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी कराना ,भाजपा की हताशा और एक वर्ष की विफलता के कारण हो रहा है ,इन एक वर्ष में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है, आज छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहे है, मर्डर, लूट पाट, डाका, सायबर क्राइम, जैसी घटनाये आम है।
विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा ईवीएम में शहरी क्षेत्र तो जीत गई पर बैलेट ने धोखा दे दिया ,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हार को भाजपा बचा नही पा रही है, भाजपा ने धन- बल का दुरुपयोग कर विधानसभा स्तर पर चुनाव लड़ी पर भाजपा के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह में कुनकुरी में हार गए, इसी तरह कई मंत्री ,विधायक के परिजन चुनाव हार गए,इस हार को भाजपा स्वीकार नही कर पा रही है,दिल्ली में जवाब भी देना है इसलिए कांग्रेस नेताओं को ईडी ,सीबीआई, आईटी में उलझा कर ज़िला,जनपद, में अपनी सरकार बनाना चाह रही है, विजय पांडेय ने कहा कि प्रजातन्त्र के पाये को इतना भी कमजोर मत करो कि टूटे तो आप भी धराशाही हो जाओ।
पुतला दहन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,पूर्व महापौर रामशरण यादव ,राजेन्द्र साहू,शिवा मिश्रा, पंकज सिंह, जितेंद्र पांडेय,राकेश शर्मा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय,समीर अहमद,आशीष गोयल, विनोद साहू,सुभाष ठाकुर, अशोक सूर्यवंशी, चंद्रहास केशरवानी ,शहज़ादी कुरैशी, रमाशंकर बधेल, सीमा घृतेश,स्वर्णा शुक्ला, शारदा नागरकर, सुदेश नन्दिनी,मोह हफ़ीज़, सरजू बर्मन, कमल गुप्ता ,राजेश ताम्रकार, मनोज सिंह,देवदत्त शर्मा,उमेश कश्यप,बालचंद साहू,गौरव एरी,अखिलेश गुप्ता,संजय यादव, अजय काले,राज कुमार यादव,पवन साहू,मोह अयूब,रमेश गुप्ता, घनश्याम कश्यप,देवेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, किशन पटेल,शेर सिंह कश्यप,हेरि डेनिएल, सन्तोष पिप्पलवा आदि उपस्थित थे।