
बिलासपुर। श्री हनुमान पाठ समिति द्वारा 07 अप्रैल सायंकाल 07 बजे हनुमान पाठ का आयोजन देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला प्रांगण में आयोजित किया गया है।
इस महापाठ ने प्रख्यात जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता अपनी ओजस्वी वाणी से दिव्य व्याख्यान देंगे । वे राम जी के तीन जीवन सात टर्निग पॉइंट इस विषय पर वह अपना व्याख्यान देंगे। यह व्याख्यान आज के युवाओं को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक मनोज भंडारी ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से किया जाएगा तत्पश्चात आरती होगी। महापाठ का यह 15 वाँ वर्ष है। वही पं विजय शंकर मेहता का यह 99 वाँ महापाठ है। बिलासपुर में महापाठ 2008 में शुरू की गई थी तब से लेकर आज तक अनवरत यह महापाठ का आयोजन हो रहा है, और लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है।