
बिलासपुर। जेल रोड स्थित बंदीछोर दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में “हनुमान जन्मोत्सव” के कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं अति० पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप सपरिवार पूजा हवन में शामिल हुए।


शनिवार को पूरे नगर में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ “हनुमान जन्मोत्सव” मनाया गया। जगह जगह पूजा, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया था। वही नगर में विभिन्न संगठनो के द्वारा हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई ।

वही जेल रोड स्थित बंदी छोर दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में “हनुमान जन्मोत्सव” के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह हनुमान जी की पंचामृत स्नान कराया गया। फिर हनुमान जी को चोल चढ़ा कर भव्य श्रृंगार की गई। वही शृंगार के पश्चात हवन एवं आरती की गई। जिसमें नगर विधायक अमर अग्रवाल अपनी पत्नी,बेटे एवं बहु के साथ शामिल हुए। तो एड ०एस.पी श्रीमती दीपमाला कश्यप अपनी बेटी के साथ हवन में शामिल हुई। शाम को आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 2000 से अधिक हनुमान भक्तों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।

वही संध्याकाल में छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित भजन गायिका सुश्री राशि जायसवाल ने भजन प्रस्तुत की। जिसके मनमोहक सुरीले भजनो का आनंद देर रात भक्तगण लेते रहे।
