Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बिलासपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष की हुई घोषणा, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के करीबियों को मिली जगह

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष के नामो की घोषणा बुधवार को प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के अनुमोदन के पश्चात पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा की गई।

बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के बेहद करीबी पार्षद भरत कश्यप को नगर निगम बिलासपुर का नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद श्रीमती संतोषी रामा बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया बनाया गया है।

इस नियुक्ति में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय की जिस तरह से एक तरफा चली है। इससे इतना तो तय हो गया कि बिलासपुर शहर की राजनीति में शैलेश पांडेय की बड़ी भूमिका होने वाली है।