Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

परम पूज्य गुरुदेव डॉ. नारायणदत्त श्रीमाली जी का जन्मोत्सव भक्तों ने बड़े धूम धाम से मनाया, निखिल आश्रम में हुए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर। बहतराई स्थित, निखिल आश्रम में सोमवार 21 अप्रैल को परम पूज्य गुरुदेव डॉ. नारायणदत्त श्रीमाली जी की जन्मोत्सव भक्तों के द्वारा बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर आश्रम में सुबह से ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था । भक्त सुबह से ही बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच कर हवन पूजन कर रहे थे वही आश्रम में प्रातः पंचामृत स्नान, हवन, पूजन, मंत्र किए गए तत्पश्चात आरती की गई।

वही शाम को आरती के पश्चात केक काट कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने केक काटकर परम पूज्य गुरुदेव को अपने हाथों से भोग लगा और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था । जहां भोग के रूप में पूजी, सब्जी और खीर का प्रसाद बनाया गया था। जहां लगभग 1000 से अधिक भक्तजनों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।

इस आश्रम का संचालन पिछले कई वर्षों से लोकेश राठौर एवं अनिल यादव द्वारा सुचारु रूप से किया जा रहा है,जिनका इस पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।