०पापा को कलमा पढ़ने को कहा,नहीं बोल पाए तो आतंकियों ने मार दी गोली ०जम्मू कश्मीर में हुए टारगेट किलिंग ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोरा

न्यूज डेस्क। जम्मू-कश्मीर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में आतंकवादियों ने सैलानियों को अपना निशाना बना है। हमले में 26 पर्यटक मारे गए है और कई घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।

सन 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। जो पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 5 से 6 से हथियारबंद आतंकी पहलगाम शहर से करीब लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन में घुसे आए थे। जो आसपास घूम रहे, घुड़सवारी कर रहे और पिकनिक मना रहे,उनको आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम पूछ पूछ कर हिन्दू होने पर गोली मारी। पर्यटक आश्वरी जगदाले (26) ने बताया कि उनके पापा से आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा और नहीं बोल पाने से उन्हें गोली मार दी।

इस हमले के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे में गए हुए थे। उन्हें जैसे ही इस अटैक की खबर मिली दौरा बीच में ही छोड़ कर दिल्ली वापस लौट गए हैं।

वही आतंकी हमले की खबर मिलते ही तत्काल गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में तुरंत एक हाईलेवल बैठक बुलाई. उन्होंने सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी से फोन पर बात की. पीएम मोदी के निर्देश पर गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री संग बातचीत कर हालात का जायजा लिया. इस दौरान आईबी चीफ और गृह सचिव भी उनके साथ मौजूद रहे।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
पहलगाम आतंकी घटना के बाद मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इमरजेंसी कंट्रोल रूम- श्रीनगर: 0194-2457543, 0194-2483651, आदिल फ़रीद, एडीसी श्रीनगर – 7006058623 से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं अनंतनाग पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए. मोबाइल नंबर 9596777669 और फोन नंबर 01932225870 पर अपनों की जानकारी ली जा सकती है. वहीं 9419051940 नंबर पर व्हॉट्सएप किया जा सकता है।

आतंकियों का पाकिस्तान कनेक्शन
पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट नामक संगठन ने ली. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों द्वारा हमले से पहले इस स्थान की अच्छे से रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया है।
हमलावर बक्से नहीं जाएंगे: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा.