
बिलासपुर । पथरिया मोड के पास यात्री बस सामने से आ रही ट्रक से बुरी तरह टकरा जाने से बस में बैठे कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई है। हादसे में घायल मरीजों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना रविवार सुबह 9 बजे की है। तखतपुर में पथरिया मोड के पास सामने से आ रही ट्रक और यात्री बस की सामने से भिड़ंत हो गई जिससे बस में बैठे लगभग 20 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस जिसका नंबर CG 10 G 0323 है, मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही थी। दूसरे साइड से ट्रक आ रही थी। मोड़ के पास दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी जिससे ड्राइवर को साइड का अंदाजा नहीं हुआ और आपस में टक्करा गए।