Loading ...
न्यूज डेस्क

फिल्म अभिनेत्री “अदा शर्मा” की छत्तीसगढ़ी गाने पर बनाई गई रील, खूब हो रही है वायरल,आप भी देखिए यह रील.

न्यूज डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाना  “रैपुर के गोल बाजार’ पर रील बनाकर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ी गाने पर रील बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर शेयर किया कि जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इस रील को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 5 मिलियन से भी अधिक views मिल चुके हैं।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस वीडियो को छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी विश्वकर्मा की रिक्वेस्ट पर बनाया जो छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ का पहला गाना ‘रइपुर के गोल बाजार’ 22 मई को मयूरा म्यूजिक यू-ट्यूब पर रिलीज हुई।

छत्तीसगढ़ फिल्म की अभिनेत्री शालिनी ने इस फिल्म के पहले गाने पर एक रील बनाने बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा से रिक्वेस्ट की थी, जिसके इसके बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा ने रइपुर के गोल बाजार गाने पर रील बना और उसे अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट में पोस्ट की जिसके बाद इस रियल के पूरे देश में पसंद किया जाने लगा और देखते ही देखते इस रील को 5 मिलियन लोगों ने लाइक किया।

देखिए इंस्टाग्राम रील….

https://youtu.be/I6J900Su4Bw?si=obBgE7fTV3enZqs2

फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने इंस्ट्राग्राम में इस वीडियो की Reel को शेयर करते हुए छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी के लिए लिखा –

एक हिरोइन की तरफ से दूसरी हिरोइन को ढेर सारा प्यार… आपकी नई मूवी के लिए बहुत सारी बधाई. I Hope (मैं उम्मीद करती हूं…) कि आपकी फिल्म सूपरहिट हो और आप खूब तरक्की करो.”

देखिए उनका Instagram post