Loading ...
क्राइमबड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर। पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को फिरौती के लिए धमकी देने वाला आरोपी “बच्चा यादव” प्रयागराज से गिरफ्तार

बिलासपुर । कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को फोन कर उनके एक परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

फिरौती के लिए धमकी देने वाला आरोपी बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता प्रीतनाथ झा है जो कि रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है।

बिलासपुर पुलिस ने वाराणसी और प्रयागराज सहित जीआरपी, आरपीएफ पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए तकनीकी सहायता का उपयोग की है। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व विधायक की परिचित महिला की भतीजी के सपर्क में था और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने से क्षुब्द हो कर उसने यह अपराध किया।

पुलिस बच्चू झा से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। उसको न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा।

आपको बता दे कि बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने 20 लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो मंजू पांडे की बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। इस मामले में शैलेष पांडेय ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही कांग्रेस के जिला वो शहर अध्यक्ष ने भी एसएसपी से मिल कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपा था।