
बिलासपुर। कथावाचक धर्माचार्य परम पूज्य दुर्गेश महाराज जी की संगीतमय शिव महापुराण की कथा 11 जुलाई से 19 जुलाई तक रामेश्वरम सिटी, बोदरी, चकरभाठा में आयोजित की गई है।

इस कार्यक्रम में 11 जुलाई को जल यात्रा,12 को शिवलिंग प्राकट्य,13 जुलाई को सती चरित्र, 14 जुलाई को शिव पार्वती विवाह,15 जुलाई को भगवान कार्तिक गणेश का जन्मोत्सव,16 जुलाई को वृंदा जलधारा की कथा,17 जुलाई को शिवजी के विविध अवतार,18 जुलाई को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा,19 जुलाई को सहस्त्रधारा, विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक रखी गई है।

इस शिव महापुराण कथा के किए क्षेत्र के सभी जनप्रतिधियों,विधायक,उद्योगपति,समाजसेवी,सभी को विशेष आमंत्रित किया गया है ताकि समाज के हर वर्ग के लोग इस भक्तिमय शिव महापुराण का सावन के इस शुभ अवसर पर आनंद लेकर पुण्य का भागीदारी बन सके।

इस शिव महापुराण कथा के लिए बोदरी के रामेश्वरम सिटी में भव्य विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जहां हजारो की संख्या में भक्त एक साथ बैठकर कथा का आनंद उठा पाएंगे। वही भक्तों के लिए स्वच्छ पीने का पानी,भंडारे एवं टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है। कथा में आगंतुक भक्तों की भीड़ को देखते हुए गाड़ी पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

इस शिव महापुराण कथा को भव्य बनाने आयोजक मेरे भोलेनाथ एवं समस्त मातृ शक्ति की समस्त टीम दिन रात इसकी तैयारी में जुटी हुई है।
