Loading ...
क्राइमबिलासपुररतनपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.33 लाख का सामान जब्त


ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास रेड, कैश, मोबाइल, मोटरसाइकिल, ताश की गड्डी समेत अन्य सामग्री बरामद

रतनपुर। रतनपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 10 अगस्त 2025 को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास जंगल में दबिश दी। यहां 10 लोग जुआ खेलते पाए गए।

जप्त सामग्री

पुलिस ने मौके से ₹83,030 नगद, 10 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्तियों की ताश गड्डी, एक कंबल और पानी पाउच की बोरी सहित कुल ₹3,33,030 का सामान जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम


अमित कुमार वाल्मिकी, शाहिद कुरैशी, गुलशन नामदेव, शहबाज खान, आशीष कुमार, नितेश नागदोने, मोहम्मद सलीम शेख, गोलु कुमार ऊर्फ लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार पाण्डेय, और शेख अख्तर हुसैन — सभी निवासी बिलासपुर।

विशेष योगदान

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय समेत पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।