
बिलासपुर। बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम बिलासपुर में 5 से 7 सितंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवं जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में होगी।
प्रतियोगिता पांच वर्गों — अंडर 14, 16, 18, 20 और 23 वर्ष के बालक-बालिकाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से करीब 1200 से अधिक खिलाड़ी, तकनीकी अधिकारी, प्रबंधक, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं आयोजक हिस्सा लेंगे।
खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः ₹500, ₹300, ₹200 और ₹100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों को टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता जिले को ट्रॉफी दी जाएगी।
पंजीयन प्रक्रिया
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ की आधिकारिक वेबसाइट cgathletics.co.in पर किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। चयनित खिलाड़ियों को वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता (शिवपुरी, मध्यप्रदेश) तथा अंडर-23 नेशनल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विशेष आकर्षण
प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगी। आयोजन स्थल पर फोटो फिनिश कैमरा, एलईडी स्क्रीन की सुविधा रहेगी तथा सीधा प्रसारण छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए बस एवं कार की परिवहन व्यवस्था की गई है।
इस प्रतियोगिता में ट्रैक, पंप, थ्रो तथा रिले प्रतियोगिताएं होंगी। कुल 138 इवेंट विभिन्न आयु वर्गों में होंगे।
स्वागत समिति एवं पदाधिकारी
संरक्षक: धर्मलाल कौशिक (विधायक बिल्हा), अटल श्रीवास्तव (विधायक कोटा), दिलीप लहरिया (विधायक मस्तूरी), पूजा विधानी (महापौर बिलासपुर), संजीव शुक्ला (आईजी बिलासपुर), रजनेश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर), जी.एस. पटनायक (संयुक्त सचिव, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया)
अध्यक्ष: सुशांत शुक्ला (विधायक बेलतरा)
मुख्य सचिव: सुशील मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ)
सचिव: हेमंत सिंह परिहार (संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ)
कोषाध्यक्ष: सुभाष कुमार (कोषाध्यक्ष, जिला एथलेटिक्स संघ बिलासपुर) आदि पदाधिकारी होंगे।