Loading ...
बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद पर मजबूत दावेदारी, अपनी कुशल नेतृत्व क्षमताओं से  पार्टी के कई अहम जिम्मेदारियों का   किया है निर्वहन

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं जमीनी नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास पिछले 30 वर्षों से पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के विशेष आग्रह पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है।

त्रिलोक श्रीवास का राजनीतिक सफर संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई है। उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्यवक एवं उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के प्रभारी जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

त्रिलोक श्रीवास और उनके परिवार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दशकों में उनका परिवार दो दर्जन से अधिक चुनावों में विजयी रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके प्रभाव और जनसंपर्क की गहराई ने उन्हें संगठन का मजबूत चेहरा बना दिया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि त्रिलोक श्रीवास एक जमीनी नेता हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि यदि उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो इससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।