Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

150 वर्ष पुराने शिव मंदिर का होगा पुनः प्राण प्रतिष्ठा समारोह — बलखंडी बाबा धाम में 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक भव्य आयोजन

बिलासपुर। श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा कमेटी (न्यास) के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी मंगत राय अग्रवाल ने आज मंदिर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 150 वर्ष पुराने देवाधिदेव भगवान ललितेश्वर महादेव देवालय का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है। अब मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा एवं नवग्रह विग्रह स्थापना महोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक बड़े धूमधाम से किया जाएगा।

श्री अग्रवाल ने बताया कि यह मंदिर बिलासपुर का एक ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र रहा है, जिसका अब भव्य स्वरूप में नवनिर्माण किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के प्रमुख आचार्य पूज्य श्री वीरेंद्र ईश्वर दातार जी (वाराणसी) होंगे तथा कार्यक्रम में पूज्य श्रीचक्र महामेरू पीठाधिपति अनंत श्री विभूषित श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महा स्वामी जी महाराज (खम्हारडीह आश्रम) का विशेष आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त होगा।


महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम

🔸 30 अक्टूबर (गुरुवार) – चारों वेदों की स्थापना, पूजन एवं आरती
🔸 31 अक्टूबर (शुक्रवार) – चारों वेदों का पारायण, रुद्र एवं नवग्रह हवन
🔸 1 नवम्बर (शनिवार) – रुद्रचंद मूर्तियों का जलाधिवास
🔸 2 नवम्बर (रविवार) – प्रतिष्ठा हवन एवं मूर्तियों का अधिवास
🔸 3 नवम्बर (सोमवार) – दैनिक पूजन एवं मूर्तियों का घृताधिवास
🔸 4 नवम्बर (मंगलवार) – शोभायात्रा, शिखर अभिषेक एवं शैय्याधिवास
🔸 5 नवम्बर (बुधवार) – प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण


श्याम वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा

श्रीश्याम मंदिर ट्रस्ट ,बिलासपुर द्वारा 15 वां श्याम वार्षिकोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
🔹 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे श्याम पाठ का आयोजन पलाश शर्मा (भाटापारा) के सानिध्य में किया जाएगा।
🔹 1 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे राम मंदिर तिलक नगर से श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।
🔹 सायंकाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें बेताल शर्मा, गौतम शर्मा, उमेश शर्मा एवं बिंदु म्यूजिक ग्रुप भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
🔹 2 नवम्बर को बाबा को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, साथ ही प्रातः 10:30 बजे महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा।

इस आयोजन को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल, सचिव कमल सोनी,कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,सहसचिव अनिल अग्रवाल द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है।

भक्तजनों से सहभागिता का आग्रह

मंदिर ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से इस प्राण प्रतिष्ठा एवं श्याम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्यलाभ एवं भक्ति रस का आनंद लेने का अनुरोध किया है।