दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, कई घायल

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास खड़ी 3 से 4 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

सूत्रों के मुताबिक, घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का अभियान जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।धमाके की प्रकृति का पता लगाने के लिए बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

अपडेट्स के लिए बने रहें…