Loading ...
दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली में बड़ा धमाका — 8 की मौत, 12 गंभीर घायल, राजधानी में हाई अलर्ट

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार दोपहर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास जोरदार कार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें और वाहन भी हिल उठे।

घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़ी 3 से 4 गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां, और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग पर काबू पाने और इलाके को सुरक्षित करने का कार्य जारी है।

वीडियो

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है, और धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा रहा, हालांकि अधिकारियों ने अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर और आईबी चीफ़ से तात्कालिक बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की है।

राहत और बचाव कार्य जारी है।