
बिलासपुर। शहर के मिनोचा कॉलोनी में सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी की “नानी बाई का मायरा” कथा का आयोजन श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कथा आज दोपहर 3 बजे से सायंकाल 6 बजे तक चलेगी, जिसका समापन 11 जनवरी को होगा।
श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आयोजकों द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि विशेषकर महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से पंडाल तक आने-जाने हेतु 50 निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है, जिससे उन्हें पैदल चलने में परेशानी न हो।

गुरुवार को जिले के कलेक्टर और एसपी ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कथा का लाभ लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।