अश्लील डांस पर जिला कलेक्टर का एक्शन, मैनपुर SDM पद से हटाए गए,पढ़िए कलेक्टर का आदेश….

गरियाबंद।गरियाबंद जिले में प्रशासनिक अनुशासन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। मैनपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य की शिकायत सामने आने के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है। जिला कलेक्टर भगवान सिंह यूईक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कलेक्टोरेट अटैच कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मर्यादा और सामाजिक मूल्यों का उल्लंघन हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। इस आयोजन में प्रशासनिक अनुमति और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रकरण की जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

