Loading ...
बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग । एनटीपीसी सीपत की एमजीआर रेल लाइन पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। NTPC Limited के सीपत परियोजना क्षेत्र स्थित एमजीआर रेल लाइन में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की गई।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे सीआईएसएफ जवानों ने एमजीआर रेल लाइन के पास एक अज्ञात शव देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


एनटीपीसी के पीआरओ प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में मृतक की शिनाख्त अमृतांशु पिता धनंजय सिंह के रूप में की गई है। वे मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवाई के निवासी थे। वर्तमान में वे एनटीपीसी सीपत में स्टेज-3 निर्माण कार्य में लगी मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में कार्यरत थे।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।