Loading ...
Uncategorized

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष. देखिए शपथ की वीडियो..

बिलासपुर। छठ घाट स्थित भवन में रविवार शाम पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण झा सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ ली।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, एसपी सिंह, बीएन झा मौजूद रहे। अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि समाज की मजबूती और विकास के लिए एकजुटता सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के साथ ही उसे आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है। समाजहित में होने वाले कार्यों में हरसंभव सहयोग देने की बात भी उन्होंने कही।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर का छठ घाट आज पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है। पहले छठ पर्व मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित था, लेकिन अब सभी धर्म और समाज के लोग इसे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि 26 वर्ष पहले छोटे स्तर से शुरू हुई छठ पूजा आज समिति के प्रयासों से भव्य रूप ले चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि छठ घाट परिसर को स्थायी रूप से विकसित किया जाए, ताकि यह स्थान वर्षभर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। यहां परिवार के साथ समय बिताने, फूड कॉर्नर और बच्चों के मनोरंजन जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

धरमजीत सिंह ने कहा कि समिति की जिम्मेदारी योग्य हाथों में सौंपी गई है। जो पिछले कई सालों से 1100 लोगो को स्वयं के खर्च पर श्री राम जन्म भूमि, अयोध्या दर्शन के लिए ले जाने का पुण्य कार्य करते आ है। हम सभी को विश्वास है कि प्रवीण झा के नेतृत्व में मंच नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा और समाज के लिए नए कार्य करेगा।

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि भी समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। ऐसे सराहनीय कार्यों से शहर को भी गर्व होता है, समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिले दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए समाज के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के समापन के बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन रखा गया था ।