Loading ...
रायपुर

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश मुड़त को कहा हम आपस से मिलने नहीं आए है, शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में एबीवीपी का स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन देखिए वायरल वीडियो…

रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय पंडित गिरजाशंकर मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल में 3 जुलाई को आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और स्कूल प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यक्रम में भाजपा विधायक राजेश मूणत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

वायरल वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल की कुछ कथित अनियमितताओं को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विरोध जताने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नारेबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई, जिसमें एक महिला व्याख्याता समेत दो कर्मचारी घायल हो गए।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और कई एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एबीवीपी और भाजपा के स्थानीय नेताओं की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।