Loading ...
बिलासपुर

स्व. आलेख वर्मा की स्मृति में मो.रफ़ी की यादें 01 अगस्त को राघवेंद्र सभागार में आयोजित

बिलासपुर। नगर की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था कला संगम सांस्कृतिक मंच आगामी 1 अगस्त को संस्था के संस्थापक स्व. आलेख वर्मा की स्मृति में यादें रफ़ी का आयोजन करने जा रही है संस्था के अब्दुल अलीम, गिरीश त्रिवेदी और अखिल वर्मा ने बताया ,कि 31 जुलाई को रफी साहब जी की पुण्य तिथि पर संस्था द्वारा विगत 32 वर्षों से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है किंतु संस्था के संस्थापक स्व. आलेख वर्मा के निधन पश्चात विगत कुछ वर्षों से यह नहीं हो सका इस वर्ष पुनः 1 अगस्त से आलेख वर्मा की पुण्य तिथि पर यह कार्यक्रम करने का संस्था ने निर्णय लिया है।

कार्यक्रम स्थानीय राघवेंद्र राव सभागृह में 1 अगस्त शनिवार को संध्या 7.30 से रखा गया है। महान गायक रफी साहब के साथ इसी वर्ष दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले जी एवं सुमन कल्यानपुर जी को भी श्रद्धांजलि उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों को मंच से शहर के बेहतरीन वादक एवं गायक कलाकारों द्वारा संगीत संध्या के माध्यम से दी जाएगी।