Loading ...
बिलासपुर

विधानसभा में बिलासपुर की आवाज क्यों खामोश…. ? मंत्री पद की चाह में जनता के मुद्दों से समझौता कर रहे अमर अग्रवाल : शैलेश पांडेय

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बिलासपुर शहर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे मंत्री बनने की उम्मीद में विधानसभा में बिलासपुर की जनता के मुद्दों को उठाने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा के आठ सत्र बीत जाने के बावजूद अमर अग्रवाल ने सरकार से बिलासपुर से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर एक भी सवाल नहीं पूछा।

शैलेश पांडेय ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन बिलासपुर की आवाज पूरी तरह खामोश है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर विधायक अमर अग्रवाल सरकार से सवाल पूछने से क्यों डर रहे हैं? क्या मंत्री पद की उम्मीद में उन्होंने जनता की आवाज दबा दी है?

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक का दायित्व जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखना होता है, लेकिन अमर अग्रवाल व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार से सवाल पूछने पर मंत्री बनने की संभावनाएं प्रभावित होती हैं, तो यह जनता के हितों से समझौता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि बिल्हा के धरमलाल कौशिक, बेलतरा के सुशांत शुक्ला, तखतपुर के धरमजीत सिंह और कुरुद के अजय चंद्राकर जैसे विधायक लगातार अपने क्षेत्रों के मुद्दे विधानसभा में उठा रहे हैं, जबकि बिलासपुर की समस्याएं सदन में सुनाई ही नहीं देतीं।

शैलेश पांडेय ने शहर की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बिलासपुर जलभराव, बढ़ते अपराध, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, टूटी सड़कों, कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं, बेरोजगारी, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बंद होने, कोनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को ठेके पर देने, अपोलो अस्पताल में गरीबों के उपचार की समस्या, पेयजल संकट तथा 3C-4C और हवाई सेवाओं जैसी वर्षों पुरानी मांगों से जूझ रहा है। इसके बावजूद इन मुद्दों को विधानसभा में नहीं उठाया गया।

उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वे विधायक थे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी उन्होंने जनता के हितों से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी ही सरकार से बिलासपुर के हित में 392 सवाल पूछे और शहर की आवाज को लगातार विधानसभा में बुलंद किया।

शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की कीमत नहीं चुकाएगा। शहर की जनता विधायक की निष्क्रियता को देख रही है और समय आने पर इसका लोकतांत्रिक जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक बिलासपुर की जनता के हर जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

इस प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के साथ जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, विजय केशरवानी, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप तथा रामां बघेल भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के आंकड़े: