बिलासपुर
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कल कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के घर जाकर उनका हालचाल जानेंगे

बिलासपुर। सुपारी किलर के हमले से घायल हुए कांग्रेस नेता श्याम कश्यप का स्वास्थ्य जानने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव कल दोपहर बिलासपुर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्देश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव दोपहर 2 बजे श्याम कश्यप के पुराने बस स्टैंड स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।
गौरतलब है कि श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के बिलासपुर आगमन को श्याम कश्यप से उनकी मुलाकात के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।