Loading ...
बिलासपुर

घायल कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के घर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव, जाना हालचाल

बिलासपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने श्याम कश्यप से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के परिवार के साथ

श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सिंहदेव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। नेताओं और पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता श्याम कश्यप सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर हाल ही में वे वापस अपने घर लौटे हैं।

इधर, मामले में पुलिस की जांच के बाद हमले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया था कि जमीन से जुड़े पुराने विवाद के चलते श्याम कश्यप की हत्या की सुपारी दी गई थी।