बिलासपुर। एक ऑटो चालक द्वारा एक युवती को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर ब्लात्कार करने का मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27.09. 2026 को पीडिता एक नीला रंग के इलेक्ट्रानिक आटो कमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई। आरोपी करन दरमे ने बहला फुसलाकर पीडिता को जबरदस्ती आटो में बैठाकर एफसीआई चौक के आगे रेल्वे डिपों के गेट नंबर 03 के पास ले गया । जंहा उन्होंने पीडिता को डरा धमका कर पीडिता के मुह को हाथ से दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।
पीड़ित कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया । विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की गई आरोपी पुलिस को देखकर भग रहा था आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
आरोपी का नाम पता –
करन दरभे पिता जवाहर सूर्यवंशी उम्र 23 साल सा. रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई ,थाना सरकंडा जिला बिलासपुर( छ.ग.)