अक्षरधाम की तर्ज पर 110 फीट पंडाल पर विराजी है मां दुर्गे, लोग यहां ट्रेनों से आते है मां का दर्शन करने।

जांजगीर-चांपा : नैला रेलवे स्टेशन में अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर भव्य 110 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया हैं जिसमे 35 फीट ऊंचे मां दुर्गा की दिव्य छवि को स्वर्ण कमल में बिठाया गया हैं ।
श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति,नैला जांजगीर द्वारा बनाया गया इस भव्य पंडाल का बुधवार से श्रद्धालुओ के दर्शन के लिए खोला जा रहा है। अक्षरधाम की तर्ज पर बनाए गए इस 110 फीट भव्य पंडाल का निर्माण बंगालं के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है।
ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन के नजदीक होने की वजह से आसपास के लोग बड़ी संख्या में ट्रेनो के माध्यम से यहां दर्शन करने पहुंचते है शाम होते ही यंहा दर्शन करने वाले भक्तो का तांता लग जाता है, रात में पंडाल की भव्यता देखते ही बनती है। मां की मूर्ति को सोने चांदी से जीवंत सजाया गया है,वही पंडाल को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है।
आयोजन समिति के द्वारा आगंतुक भक्तो के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाई गई है वही बुजुर्गो व दिव्यांगों को पार्किंग से पंडाल तक ले जाने के लिए लिए बैटरी वाली तिपहिया वाहन की भी व्यवस्था की है।