
रायपुर: छ.ग. प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव के बाद श्री आशीष (मोनू ) अवस्थी का पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे। जहा माना एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जगह जगह, चौक चौराहों पर फूल मालाओं एवम आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दे कि इस स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन) श्री अमरजीत चावला जी प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष जी अल्प संख्यक उपयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ने कहा कि वे युवाओं को और भी संगठित कर संगठन को मजबूती बनाएंगे तथा कांग्रेस सरकार की जनहित योजनाओं को घर घर पहुंचने का कार्य अपने कार्यकर्ताओ के माध्यम से करेंगे।