न्यूज़ डेस्क
सड़क किनारे एक बच्चे को पढ़ाते, ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रकाश घोष

न्यूज डेस्क : सड़क किनारे एक बच्चे को पढ़ाते, यह ट्रैफिक पुलिस कर्मी प्रकाश घोष हैं। इस फोटो को कोलकाता पुलिस ने साझा किया है, साथ ही लिखा है –

जब भी घोष साहब बालीगंज आईटीआई के पास ड्यूटी पर होते थे, वह अक्सर सड़क पर खेलते हुए लगभग 8 साल के एक छोटे से लड़के को देखते थे। लड़के की मां सड़क किनारे होटल में काम करती है और अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए दिन रात मेहनत करती है। मां और बेटे के पास घर नहीं है, वे दोनों फुटपाथ पर रहते हैं, लेकिन मां को उम्मीद है कि उनका बेटा पढ़ लिखकर एक दिन कुछ बनेगा।