Loading ...
तखतपुर

विधायक डॉ. रश्मि आशिष सिंह तखतपुर में “भोजली महोत्सव” में हुए शामिल

तखतपुर। विधायक तखतपुर डॉ. रश्मि आशिष सिंह तखतपुर नगर निकले भव्य भोजली विसर्जन में शामिल हुई उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया।

श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा इस अवसर पर महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि भोजली का पर्व हमारी विशिष्ट छत्तीसगढ़ी संस्कृति है। भोजली मित्रता का उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में मित्रता के अटूट बंधन के लिए भोजली बदने की परम्परा रही है। इस तरह से भोजली केवल एक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं रह जाता अपितु लोगों के दिल में बस जाता है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवास, उपाध्यक्ष वंदना सिंह, विमला जांगड़े, पार्षद लवली हुरा, अनुपमा पांडेय,सुरेश सिंह,सुनील शुक्ल, मुकीम अंसारी,अजय देवांगन उपस्थित रहे।