Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसरायपुर

सर्व यादव समाज ने टिकट वितरण में यादव समाज की उपेक्षा से राजनीतिक दलों पर जताई नाराजगी।

रायपुर। प्रदेश में यादव समाज की 33 लाख आबादी होने के बाद भी राजनीतिक दलों द्वारा यादव समाज की टिकट न देना समाज की उपेक्षा है उक्त बातें सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि यादव समाज की प्रदेश में 33 लाख से भी अधिक जनसंख्या है उस हिसाब से प्रदेश में अब तक टिकट वितरण में यादवों को स्थान प्राप्त नहीं हुआ है।

सर्व यादव समाज ने इस विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों से यादवों को टिकट देने की मांग राजनीतिक पार्टियों से की थी किंतु हमेशा की तरह इस बार भी यादव समाज की राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षा की जा रही है।

उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने दी।

इस पत्रकारवार्ता में देव नारायण यदु अम्बिकापुर, हरि यादव बलरामपुर, रमाशंकर यादव सूरजपुर, सरजु यादव मनेन्द्रगढ़, गणेश यादव कोरिया, जुगनू यादव जशपुर, महेश्वर यादव रायगढ़, एमएल यादव कोरबा, हितेश यादव जांजगीर चांपा, रामन्द्र यादव बिलासपुर, दिलीप यादव गोरेला पेण्ड्रा, नरेश यादव मुंगेली, राकेश यादव कवर्धा एवं प्रदेश के यादव समाज के गणमान्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।