Loading ...
राजनीतिरायपुर

पूर्व कांग्रेस विधायक वृहस्पति सिंह को पीसीसी ने जारी किया नोटिस , प्रदेश प्रभारी एवम उप मुख्यमंत्री टी एस सिहदेव पर दिए गए विवादित बयान पर जारी हुआ नोटिस

रायपुर। कांग्रेस पार्टी में हार के बाद अब पार्टी के नेताओ का आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। लेकिन पीसीसी पार्टी के खिलाफ दिए जा रहे बयानो पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। और पार्टी के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।

पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को भी पार्टी विरोधी बयान देने के कारण पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उसका 03 दिनो के अंदर जवाब मांगा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवम उप मुख्यमंत्री टी एस सिहदेव पर आरोप लगाते हुए बयान दिया था। जिसके बाद पीसीसी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब उन्हे 03 दिनो के भीतर देना होगा।

पीसीसी ने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह को नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत आपके द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप समाचार पत्रों एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। आपके द्वारा लगाये गये आरोप से पार्टी की छवि धुमिल हो रही है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय है।

मान, प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।