
रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान आगामी 07 मई को होने है. वहीं राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे है. सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक राज्य में चुनावी जनसभा कर रहे है और अपनी पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे है. इसी सिलसिले में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार प्रसार करेंगी. इसके लिए प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगी. यहां से वो कोरबा के लिए रवाना होंगी. इसके बाद 12:30 बजे कोरबा चिरमिरी में चुनावी सभा में शामिल होंगी. चिरमिरी में वे डोमनहिल के फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा करेंगी. इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में सभा करेंगी।
मालूम हो कि, 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान और 26 अप्रैल को दूसरे चरण के वोटिंग पूरे हो चुके हैं. राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था।