Loading ...
बड़ी खबरराजनीतिरायपुर

बड़ी खबर। राधिका खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीसीसी के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा मुझसे शराब की पेशकश की गई , 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते रहे।

रायपुर। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद आज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रहे राधिका खेड़ा ने राजधानी के राजीव भवन पर हुए अपने साथ दुर्व्यवहार पर प्रेसवार्ता करते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

राधिका खेड़ा ने आज प्रेसवार्ता हुए राजधानी के कांग्रेस भवन में उनके साथ हुई दुर्व्यवहार एवम अपमान का सिलसिलेवार घटना क्रम की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा सुना है कि कांग्रेस राम विरोधी है, हिंदू विरोधी है, लेकिन मैंने कभी इस पर विश्वास नहीं किया। महात्मा गांधी हर बैठक की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से करते थे। जब मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मेरा हकीकत से सामना हुआ। मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने फोटो या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो मैं अयोध्या क्यों गई।
राधिका खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्‍ला ने मुझसे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। ये बात मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को भी बताया । लेकिन किसी ने मेरी बात नही सुना । मुझे बाद में एहसास हुआ कि राम मंदिर जाने के कारण पार्टी मुझे नजरंदाज कर रही है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी आरोप लगाते हुए कहा की जब उन्होंने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी उन्हे दी तो वे लगभग 3 मिनट तक उनकी पूरी बाते सुनते रहे । लेकिन जब उन्होंने यह कहा कि इस घटना के बाद मुझे लगता है कि मैं अब राजनीति छोड़ दू तो भूपेश बघेल ने मुझसे कहा की आप राजनीति नही छत्तीसगढ़ छोड़ दो।