Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

आत्मानंद स्कूल,तिफरा में अंग्रेजी मीडियम के शिक्षक ही नही,अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश की सरकार द्वारा तिफरा के शासकीय स्कूल को आत्मानंद स्कूल बना तो दिया गया है, लेकिन आज 2 सालो बीत जाने के बाद भी वहा इंग्लिश पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति नही कर पाई है। साथ पठन पाठन सामग्री का भी अभाव है। जिससे पालक अपने बच्चो के भविष्व को लेकर चिंतित है।

इस संबंध में तिफरा क्षेत्र के अभिभावक बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सोपकर तिफरा के आत्मानंद स्कूल में व्याप्त समस्याओं का तत्काल निदान करने की मांग की है।

अभिभावकों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार इन समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा जा चुका है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ठीक से ध्यान नही दे रहे है। उनके बच्चो का भविष्य अधर में है स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर ही नही है तो आखिरकार बच्चे पड़ेंगे किससे।

इस दौरान रामा निर्मलकर,कैलाश यादव, अमित दुबे,तुलसी साहू,सुधीर पासे, अश्वनी उपाध्याय,पुरषोत्तम साहू,अकेश्वर साहू, खिलावन धीतलहरे, रवि धनकर, महेंद्र सिंह, गणेश सोनी, सुधीर, मिराज, पुरुषोत्तम ,भरत, दास, विनोद साहू, रामगोपाल यादव, खेमन मीरी, शकुंतला कश्यप, ज्योति यादव, नाहिद अख्तर, किरण सोनी, गुलाबा बंजारे, संगीता बघेल, रिया नायर, सीमा यादव, प्रगति सुहानी, पवन, सुधा सिंह, पवन महंत, यज्ञ नारायण सिंह, भुनेश्वर यादव, मनीष गुप्ता, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, अक्षय कुमार सिंह, मुकेश, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता ,आशा तिवारी, रूपेश यादव, कृष्णानंद कांबले , देवनाथ यादव, सुनील कुमार यादव, मोहन लाल कौशिक, अनिल बघेल, नरेंद्र देवरा , जितेंद्र, आनंद कुमार, राजीव कोरिया, शांतनु साहू ,वसीम अली, सुरेखा साहू, दूज राम निर्मलकर ,शीतला प्रसाद श्रीवास आदि बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।