Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

डीपी विप्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र – छात्राओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई GV विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत विशाल पौधारोपण किया गया

बिलासपुर। भारत सरकार द्वारा आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत डीपी विप्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र छात्राओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई GV विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “विशाल पौधारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

जिसमे डीपी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओ के द्वारा बृहद रूप से शामिल हो कर एक – एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम के लिए डीपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंजू शुक्ला एवम डॉ. एम.एस. तम्बोली का विशेष मार्गदर्शन रहा।