
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) बेलतरा विधानसभा के अध्यक्ष विक्की यादव के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में छात्रों ने अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय का घेराव किया।

बड़ी संख्या में छात्रों ने अटल विश्वविद्यालय का घेराव कर कुलपति के खिलाफ जोडदार नारेबाजी करते हुए के आर ला महाविद्यालय के प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की।

एनएसयूआई बेलतरा विधानसभा के अध्यक्ष विक्की यादव ने इस दौरान कहा कि के आर ला महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश तिवारी जो कि वर्तमान में महाविद्यालय के प्रिंसपल है। जिसका एजुकेशन क्वालिफिकेशन एल.एल.एम., एम.फिल है।जो कि प्राचार्य पद में रहने के योग्यता नहीं है अर्थात उनके पास पी.एच.डी. की उपाधि तथा डी लीड नहीं है।

जिससे बाद भी उन्हें इस पद में बैठा गया है। जिससे महाविद्यालय तथा विद्यार्थियों को बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है,अर्थ इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल उन्हे प्राचार्य पद से हटा कर योग्य व्यक्ति को प्राचार्य पद पर नियुक्ति दी जानी चाहिए।
साथ ही छात्र नेता विक्की यादव ने कहा कि प्राचार्य शिक्षित नहीं होने के कारण नियमित रूप से कॉलेज नही लग रही है, प्राचार्य स्वयं अपने बच्चों के लिए दूसरे छत्राओं से नोट्स मांग रहे है।
उन्होंने यह भी कहा कि सेमेस्टर एक्जाम कभी 6 माह तो कभी 8 माह में हो रहे है। जिससे छात्र छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नियमतः विधि के सभी विषयों के सेमेस्टर का एक्जाम हर 6 माह में होना चाहिए।
छात्र छात्राओं के आह्वान पर यूनिवर्सिटी के कुल सचिव शैलेंद्र सिंह बाहर आ कर छात्र छात्राओं से ज्ञापन लिए और उनकी मांगों पर शासन के नियमानुसार तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
