वार्ड नंबर 46 गणेश नगर के लोगों के घरों में घुसा बारिश के साथ नाली का गंदा पानी, लोगो के बीच महामारी का बड़ा खतरा

बिलासपुर। शुक्रवार को हुई बारिश ने नगर निगम के सारे दावे के पोल खोलकर रख दिए। गलत नाली के निर्माण एवम नाले की गंदे पानी की सही निकासी नही होने की वजह से शहर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर चुचुहियापारा के अधिकाश घरों में बारिश के पानी के साथ नाले का गंदे पानी लोगो के घरों में घुस गया। लोगों के घरों के सारे सामान पानी में तैरने लगे।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के जमीन पर निगम के द्वारा नाली बनाया गया था जिसके ऊपर महामाया मंदिर समिति के द्वारा अवैध तरीके से भवन निर्माण किया गया जिस वजह से नाली के पानी का निकासी ही नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि पानी की निकासी नही होने पर पानी लोगो के घरों में घुस गई है।
हालाकि जब नगर निगम को इसकी खबर लगी तो तत्काल जोन क्रमांक 06 के कमिश्नर विभा सिंह एवम क्षेत्र के पार्षद इब्राहिम खान मौके पर पहुंच गए और मोटर पंप की मदद से घरों में भरा पानी को तत्काल निकालने के आदेश दिए। साथ ही नाली में बने चेंबरो की सफाई कराई ताकि पानी की जल्द निकासी हो सके।
वही घरों में नाली का गंदा पानी घुस जाने से लोगो के बीच महामारी का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।