
बिलासपुर। शहीद विनोद सिंह कौशिक स्मृति न्यास के द्वारा जिले के मेधावी छात्र /छात्रा का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रविवार को बहतराई खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम में जिले भर की 10वीं एवम 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक पाने वाले 7000 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवम मेडल प्रदान कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवम विशिष्ट अतिथि विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,एएसपी सिटी उमेश कश्यप, एनटीपीसी परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडेय, शहीद स्व विनोद कौशिक के पिता उमा शंकर माता वृहस्पति एवम पत्नी जयश्री कौशिक आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवम पुष्पहार से स्वागत किया गया।

सर्व प्रथम स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवम शहीद स्व विनोद सिंह कौशिक न्यास के अध्यक्ष दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि बिलासपुर के समस्त विद्यालय के छात्र छात्राओं जो साल भर मेहनत कर 60% से अधिक नंबर लेकर आए है उन सभी का मैं इस कार्यक्रम में स्वागत एवम अभिनंदन करता हूं। जिसके सम्मान में आज का यह समारोह रखा गया है। शहीद स्व विनोद सिंह मेरा दोस्त ही नही मेरे भाई जैसा भी था। जो सब स्पेक्टर के रूप में नारायणपुर में अपनी सेवा देते हुए शहीद हुआ। 28 जुलाई 2018 आज ही के दिन नक्सली हिंसा में उनकी शहादत हो गई ।

उन्होंने कहा कि जिन्हे कफन के रूप में तिरंगा प्राप्त होता है ये बहुत कम ही लोग होते है। हमे उनकी शहादत पर गर्व है। उनकी यादों को संजोए रखने के लिए ही आज यह कार्यक्रम रखा गया है।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा इस अनूठा कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने आयोजको को बधाई दिया। एवम सम्मानित होने वाले सभी बच्चो को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कई बच्चे अपनी आर्थिक परेशानियों की वजह से कॉलेज की पढ़ाई से वंचित रह जाते है लेकिन मेरा आग्रह है कि सभी बच्चे कॉलेज जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करे। कोई भी देश या राष्ट तभी आगे बड़ सकता है जब उस देश का युवा शिक्षित होगा। 2047 तक राष्ट को विकसित राष्ट बनाना है । शहीद स्व विनोद सिंह जो हमारे देश के कानून की सेवा करते शहीद हुए है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि शहीद स्व विनोद सिंह कौशिक भारत माता के महान सपूत है। मैं उनको प्रणाम करता हूं ,उनके माता पिता को भी प्रमाण करता हूं । चंदन इस देश की माटी , और बच्चा बच्चा राम है। जिसने आज सम्मानित होने का गर्व प्राप्त हो रहा। सम्मानित होने वाले बच्चो को बधाई देते हुए कहा कि समाज तभी आगे बड़ेगा जब अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार हमारे बच्चो को मिलेगी। अज्ञानता समाज से तभी दूर होगा जब हम शिक्षा का अलख हम अपने बच्चो पर जगाएंगे। बच्चे हमारे समाज के भविष्य है। जिज्ञासा ही बच्चो को आगे बढ़ाता है, इसलिए बच्चे अपने शिक्षको से अपनी जिज्ञासा को बार बार पूछे । विद्यार्थी जीवन में हर विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा होनी ही चाहिए। सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

कार्यक्रम की शुरुवात में दृष्टिहीन दो बच्चो ने शानदार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शक दीघा में बड़ी देर तक शमा बंधा रहा।

इस दौरान प्रयास आईएएस अकादमी के डायरेक्टर राम कश्यप, आईएएस पीएससी में छात्र छात्राएं कैसे सेलेक्ट हो इसके लिए किस प्रकार अपनी प्रारंभिक कक्षाएं से अपनी तैयारी शुरू करे इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 100 छात्र छात्राओं को हमारी संस्था के द्वारा निशुल्क कोचीन दी जाएगी।

महर्षि स्कूल के डायरेक्टर गिरिराज सर ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक मध्यम है जिससे हम जीवन में आगे बड़ सकते है।
प्रयास अकादमी के सीईओ सचिन यादव ने कहा कि आज हम जो भी उन्नति कर रहे है हम सब शिक्षा के मध्यम से करते है। हर कोई के पास 24 घंटे ही होते है लेकिन कुछ लोग इस 24 घंटे का सदुपयोग कर आगे बड़ जाते है। आज बच्चो को सही मार्गदर्शन की जरूर है,बच्चे काउंसलिंग के लिए कभी भी उनसे संपर्क कर सकते है।

कार्यक्रम में कोटा, मस्तूरी,तखतपुर, बिल्हा ब्लाक के बड़ी संख्या में मेधावी छात्र छात्राओं के साथ उनके माता पिता, शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।