Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

प्रत्येक मनुष्य असाधारण क्षमताओं से परिपूर्ण है, निरंतर कर्म में प्रवृत्त होकर प्रत्येक विद्यार्थी सफलता अर्जित कर सकता है :राजकुमार अग्रवाल डीपी विप्र महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ संपन्न

बिलासपुर। स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजकुमार अग्रवाल सदस्य प्रशासन समिति ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का यह स्वर्णिम समय है, छात्र-छात्राओं को रचनात्मक कार्य एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु प्रेरित किया। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय केवल अपने भविष्य बनाने नहीं आते वरन विभिन्न क्षेत्रों में सफल होकर महाविद्यालय का सृजन करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जिस मनुष्य में चेतना है, मस्तिष्क है, सजगता है वह इंसान कभी साधारण नहीं हो सकता। प्रत्येक मनुष्य असाधारण क्षमताओं से परिपूर्ण है, निरंतर कर्म में प्रवृत्त होकर प्रत्येक विद्यार्थी सफलता अर्जित कर सकता है।

शहजादी कुरैशी (पार्षद )ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है किन्तु विद्यार्थियों का परम कर्तव्य है कि वे अपनी संपूर्ण ऊर्जा शिक्षा प्राप्त करने में लगायें क्योंकि विद्यार्थी ही राष्ट्र-निर्माता है।

स्वर्णा शुक्ला (पार्षद) ने भी अनुशासन की महत्ता पर जोर दिया।  मनीष मिश्रा छात्र संघ प्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में छात्र-जीवन में अनुशासन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. एम.एस. तम्बोली ने कहा कि महाविद्यालय का परिचयात्मक बताते कहा कि नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को कॉलेज में चरित्र और संस्कृति को विकसित करना है।आपने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की चहंुमुखी विकास के साथ व्यक्तिव विकास के लिए प्रेरित करना हैं।

महाविद्यालय के द्वारा एन.ई.पी. एम्बेसडर विद्यार्थियों में कु. अंजली पाण्डेय, बीरबल पटेल, कु. नीलम ठाकुर, श्री अर्जित कुमार वाजपेयी का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प-गुच्छ देकर किया गया। अर्जित कुमार वाजपेयी ने छात्रों को एन.ई.पी.2020 के विशेषताओं से अवगत कराया।

एन.सी.सी., एन.एस.एस., रेडक्रास, गं्रथालय व कम्प्यूटर विभाग की प्रभारी प्राध्यापकों के द्वारा विद्यार्थियों को विभाग तथा विभाग के द्वारा होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया। एन.ई.पी. सेल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। एन.ई.पी. 2020 क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. ए.श्रीराम के द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति: 2020 के बारे में बताया गया तथा वार्षिक परीक्षा प्रणाली एवं सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली में अंतर, कोर्स फ्रेमवर्क, कोर्स कैरीकूलम, सतत आंतरिक मूल्यांकन व अंतिम सेमेस्टर मूल्यांकन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आभा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सुषमा शर्मा ने किया।

इस अवसर पर  जित्तू ठाकुर,  गोविन्द सेठी,  विकास सिंह,  उमेश साहू,  बृजेश बोले,  बलराम जायसवाल,  मनोज मेंसराम,  अरूण नथानी, यश मिरानी,  सुरेन्द्र अहिरवार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. विवेक अम्बलर, डॉ. एम.एल. जायसवाल, प्रो. ए.श्रीराम, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. शिखा पहारे, प्रो. निधीश चौबे, श्री शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. अजय यादव, डॉ. किरण दुबे, डॉ. सुरुचि मिश्रा, प्रो. विश्वास विक्टर, डॉ. ऋचा हाण्डा, प्रो. प्रदीप जायसवाल, प्रो. यूपेश कुमार, प्रो. रूपेन्द्र शर्मा, प्रो. लोकेश कुमार वर्मा, प्रो. ईश्वय सूर्यवंशी, प्रो. ब्रजेश कुमार, श्री सगराम चन्द्रवंशी, श्री तोरण यादव, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएॅ तथा बी.ए., बी.एस.सी. तथा बी.कॉम के नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।