
बिलासपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल व्यापार विहार बिलासपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त नेवल कमांडर हरिश्चन्द्र तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश मसीह, सेवानिवृत्त आई.एफ.एस एवं भारोत्तोलक 17 देशो में पदक विजेता, और सेवानिवृत्त ओवरसीज बैंक मेनेजर सुदर्शन पटनायक उपस्थित रहे।
इस अवसर आर स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पूर्ण संगीत-नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्नों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का वेश धारण कर एक बार पुनः उनकी याद दिला दी। समूह गीत व समूह नृत्य के विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर शाला के शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य बी.बी. महाता, उप प्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर, प्रधान-अध्यापिका श्रीमती ए. ललिता, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |