Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेजस लाल बहादुर शासकीय स्कूल के 9वी कक्षा के छात्राओं को विधायक अमर अग्रवाल के कर कमलों से किया गया सायकल वितरण

बिलासपुर। सेजस लाल बहादुर शास्त्रीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 32 एसटी/ एससी छात्राओं को शनिवार को सायकल प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं अध्यक्षता पार्षद विनोद सोनी एवं विशिष्ट अतिथि सेजस नोडल अधिकारी अनिल तिवारी ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिनके कर कमलो से स्कूल के छात्राओं को यह सायकल प्रदान किया गया।

इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे 12 वीं के बाद कॉलेज में भी एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखे और बच्चे वहां तक पढ़े जहां तक कि पढ़ाई होती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते है और हमारा देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकता है। इसलिए शिक्षा को कभी बंद नहीं करना है सभी उच्च शिक्षा ग्रहण करे। किसी को आर्थिक बाधाएं शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य वी के चौकसे,अजित शुक्ला,राजेंद्र अग्रवाल,रामकृष्ण लाल देवांगन, चंद्रभूषण पांडे,दीपक शर्मा,प्राची शर्मा,आयुष पांडेय, मुकेश सिंह, क्षमा शर्मा,अमीषा यादव,संगीता जायसवाल, ऊषा ताम्रकार,दिनेश जयशवाल,काजोल भद्रा,प्रगति चौरसिया,शिखा दुबे,माखन निर्मलकर, प्रीति सिंह इत्यादि शिक्षकगण उपस्थित रहे।