Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

उपाधि के बदले अटल यूनिवर्सिटी ने छात्र-छात्राओं से बटोरे 1.23 करोड़ रूपए  25 विभागों की मेरिट लिस्ट में से 22 विभागों की टॉपर छात्राएं 

बिलासपुर। अटल यूनिवर्सिटी इस बार गोल्ड मेडल, पीएचडी के साथ ही यूजी और पीजी के अलग-अलग संकाय में पास हुए 35291 छात्र-छात्राओं को भी बेचलर और मास्टर की उपाधि दे रही है। किसी भी बच्चे को फ्री में उपाधि नहीं मिलेगी। इसके बदले प्रति छात्र से 375 रूपए लिए  जा रहे है। ऐसे में इनसे ही यूनिवर्सिटी को 1 करोड़ 32 लाख 34 हजार 124 रूपए मिल गए है। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन ३१ अगस्त को होने वाला है।

इससे पहले गुरूवार को विश्वविद्यालय के कुलपति अचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने प्रेसवार्ता लेकर दीक्षांत समारोह के आयोजन संबंधी जानकारी दी। उन्होने बताया कि दीक्षांत से पहले शुक्रवार को रिहर्सल होगा। इस बार यूनिवर्सिटी 92 स्वर्ण पदकों का वितरण करेगी। एयू के स्थापना के बाद पहला मौका है, जब 48 शोधार्थीयो को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. तरुणधर दीवान ने बताया कि 64 विषयों मे सभी को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसमें 28 दानदाताओं द्वारा छात्रों को मेडल प्राप्त होंगी। यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गई स्नातकोत्तर के 25 विभागों की मेरिट लिस्ट में से 22 विभागों की टॉपर छात्राएं हैं। इन छात्राओं को यूनिवर्सिटी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

0 टॉप-10 में भी 226 में से 164 छात्राएं0

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी प्रदेश की एक मात्र यूनिवर्सिटी है, जो टॉप-10 छात्रों को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित कर रही है। साथ ही स्वर्ण पदके अलावा हर विभाग के 9 छात्र-छात्राओं को डिग्री मंच से प्रदान की जाएगी। ऐसे में 25 विभागों में टॉप-10 में कुल 226 छात्र-छात्राएं हैं। इसमें टॉप-10 में भी 164 छात्राओं ने स्थान बनाया है। वहीं 62 छात्र भी टॉप-10 में हैं। विवि टॉपर भी एमएससी माइक्रोबायोलॉजी विभाग की छात्रा ही है।

0 विश्वविद्यालय 4 मानद उपाधि प्रदान करेगी0

यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिश प्रशांत मिश्रा रहेंगे। इन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा विधि संकाय में पीएचडी की मानद उपाधि देगी। इसके अलावा इसरो के अध्यक्ष एस. समोनाथ को एयू विज्ञान संकाय में मानद उपाधि से नवाजेगी। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, भारत विज्ञान संकाय की निदेशक डॉ. धृति बनर्जी को भी एयू मानद उपाधि देगी। वहीं लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी जालंधर की सम कुलपति रश्मि मित्तल को एयू कला संकाय में मानध उपाधि देगी।