Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

शिक्षक दिवस के अवसर पर तिफरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, 11 स्कूलों के 200 शिक्षको का किया सम्मान, स्कूल के 4 नव निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण एवम 145 छात्राओं को किया साइकल वितरण

बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवम मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री आवासीय एवम शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू एवम बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री सरस्वती वितरण कार्यक्रम के तहत अतिथियों के हाथो 145 स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। साथ ही स्कूल के नव निर्मित चार अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। एवम शिक्षक दिवस के इस अवसर पर 11 विद्यालयों के 200 शिक्षको को सम्मान पत्र ,श्री फल व शॉल देकर सम्मानित भी किया गया ।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभा में समा बांधा। और अतिथियों को आनंदित कर मन मोह लिया।

इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि आज हम सभी सर्वपल्ली राधा कृष्णा जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है। जिस प्रकार से उनका विराट व्यक्तित्व रहा, राजनीति से उनका कोई रिश्ता नहीं होते हुए भी  उनकी प्रतिभा को देखकर उनको सविधान सभा का सदस्य बनाया गया । सोवियत रूस में उन्हे राजदूत बनाया कर भेजा गया, उपराष्टपति, राष्ट्रपति, चांसलर ,वाइस चांसलर बनाया गया । कई देशी में वे प्रोफेसर के रूप में काम किए।

श्री कौशिक ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि मेरा जन्म दिवस शिक्षको को समर्पित है, इसलिए आज उनके जन्मदिन की हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है।  आज हम जहा पर है वह सब हमारे शिक्षको के योगदान का फल है। आधुनिक भारत के निर्माण में शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि  गुरु और भगवान का एक साथ दर्शन हो जाए तो पहले हमे गुरु का सम्मान करना चाहिए क्योंकि भगवान के बारे में हमे गुरु ने ही ज्ञान देकर बताया है। आज हम सभी समाज की कुरीतियों कों शिक्षा के मध्यम से ही दूर कर सकते है   शिक्षा के मध्यम से ही हम आगे बड़ सकते है। अज्ञानता को शिक्षा के मध्यम से ही दूर किया जा सकता है । इस अंधकार को दूर करने का मार्ग हमारे गुरु ही बतलाते है।  इसलिए आज के दिन सारे गुरू के नमन, प्रमाण, अभिनंदन।

विद्यालय की ओर से विद्यालय परिसर के सभा स्थल में सेड बनवानी की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की है  जिस मांग को उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य रविकांत दुबे,शाला विकास समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू,सदस्य कृष्ण कश्यप,श्याम कार्तिक वर्मा,सविता रजक,पार्षद सीमा संजय सिंह,अनिता श्याम कार्तिक वर्मा,श्याम लाल बंजारे,राज कुमार यादव ,रामू साहू,विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह,बीजेपी महामंत्री हरीश साहू, सुनील सिंह,बीजेपी महामंत्री संदीप यादव, मुकेश वर्मा, दीपक यादव,दुर्गा कश्यप एवम बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  सफल संचालन शिक्षक जय कौशिक द्वारा की गई।