
बिलासपुर। 05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने रक्तदान कर एक अनूठा मिशाल पेश की ।

इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि शिक्षक तो हमेशा विद्याधन करते हैं, शिक्षक दिवस पर छात्र उन्हें उपहार देते हैं लेकिन इस बार शिक्षक ही रक्तदान दे रहे हैं जो अच्छी पहल है , रक्तदान कर समाज में एक मिसाल प्रस्तुत की है । उन्होंने सभी रक्त दाताओं को शुभकामनाएं दी और सभी से रक्तदान करने का आग्रह किया । शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

शिविर का आयोजन प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से किया गया था । कलेक्टर के अपील से सभी स्कूलों एवं कॉलेजों के शिक्षकों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया। जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें दोपहर तक 125 यूनिट रक्त संग्रहित कर लिया गया। लोगों की सहभागिता और उत्साह देखकर शाम तक 228 यूनिट रक्त संग्रहीत होने की बात कही जा रही है ।

