Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

•सेंट जेवियर्स स्कूल व्यापार विहार में बड़ी धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, • नन्हें बच्चे बने एक दिन के शिक्षक • शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि जीवन भर मार्ग दर्शन करते हैं : विधायक अमर अग्रवाल 

बिलासपुर।  शिक्षक दिवस के पावन अवसर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस सेंट जेवियर्स स्कूल व्यापार विहार में बड़ी धूम धाम से मनाई गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निर्वहन करने का अवसर दिया गया। जिसमें उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से इस भूमिका को निभाया और महसूस किया कि, शिक्षक का कार्य आसान नहीं होता।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सेंट जेवियर्स से मेरा वर्षो पुराना संबंध है। जब भी मुझे अवसर प्राप्त होता है यहाँ आकर मैं अह्लादित हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं।  शिक्षकों को उनके  विषय में जितना भी कहा जाए, कम है,इन समाज निर्माताओं को मेरा शत-शत नमन है।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन भी किया, गीत -संगीत से सभी दर्शक झूम उठे। विधायक अमर अग्रवाल के हाथों सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया।

इस गरिमामय  कार्यक्रम मे प्रबंधन समिति के सदस्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य बी.बी महता, उप प्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर, प्रधान पाठिका, श्रीमती ए ललिता सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम के साक्ष्य बने।

अंत में सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन कर राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।