
बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवम आपदा प्रबंधन विभाग,रायपुर के द्वारा शुक्रवार को प्रदेश भर के 49 तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना किया गया है । विभाग के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से 49 तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है।
जिसमे पचपेड़ी कन्या छात्रावास की छात्राओं को जेल भेजने की धमकी देने वाली तहसीलदार माया अंचल का कांकेर ट्रांसफर कर दिया गया है। वही प्रांजल मिश्रा को जशपुर,सिद्धि गबेल को बलरामपुर एवम अतुल वैष्णव को मुंगेली स्थांतरित किया गया है।
देखिए जारी आदेश


