
बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास नही मिलने से नाराज महिला ने पेट्रोल लेकर पहुंची कैलेक्ट्रेड कार्यालय और रोते बिलखते हंगामा मचाया।
आज कलेक्ट्रेड परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया । जब एक महिला रोते बिलखते कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंची। और प्रधानमंत्री आवास नही मिलने से परेशान हो कर कलेक्टर परिसर में ही पेट्रोल डालकर अपने आप को खत्म करने की बात कहने लगी।
चाटीढीह की रहने वाली महिला संध्या रजक (केसरवानी) का कहना था कि 6- 7 माह उनके मकान को नगर निगम ने तोड़ दिया और उसे नया मकान अभी तक नही दिया गया है। मकान के लिए लगातार वह नगर निगम और कलेक्ट्रेड कार्यालयों के चक्कर काट रही है।लेकिन अभी तक उसे मकान नही दिया गया ।
उसने बताया की वह लोगो के घरों में झाड़ू पोछा का काम कर अपना परिवार का भरण पोषण करती है,उसका 13 साल का एक बच्चा भी है। अभी उसे 4000 रूपये मकान के किराए देने पड़ रहे है। जिससे उसका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। मकान के लिए अधिकारी कई महीनों से उसे घुमा रहे है। जिससे वह तंग व परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज या तो सरकार उसे तत्काल मकान दे या वह अभी अपनी जान दे देगी।
वही कलेक्टर को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल महिला को अपने चेंबर में बुलाकर उससे बात की और कमीशन से मिलने को कहते हुए उसे शांत कराया ।