
बिलासपुर। अंचल के प्रतिष्ठित सीएमडी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का 07 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक ग्राम नेवासा में चल रहा है। इस आयोजन में एनएसएस के स्वयं सेवकों के द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे है।

भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय द्वारा संचालित इस शिविर में मेरा युवा भारत के लिए युवा डिजिटल साक्षरता के लिए युवा की थीम पर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। साथ ही विधिक सेवा जागरूकता भी चलाया जा रहा है। जिसमें हाईटेक बस के माध्यम से गांव-गांव जाकर बैगा आदिवासी समुदाय के बीच नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता के विरुद्ध कार्यक्रम चला कर ग्रामीण लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस शिविर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार लाल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह सोरी के द्वारा ग्रामीण लोगों को विधिक जानकारी प्रदान किया गया।

डॉ. एस. एल. निराला ( प्राचार्य शासकीय जेपी वर्मा कॉलेज बिलासपुर) एवं डॉ. डी के महिलांगे ने व्यक्तित्व के विकास एवं सामुदायिक भावनाओ को प्रोत्साहित करने में NSS छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही ।
शिविर के तीसरे दिन विधिक सेवा जागरूकता की रैलियां का आयोजन किया गया। जिसमें गांव-गांव जा कर ,गली-गली मोहल्ले में स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया। जिससे कि गांव में रहने वाले लोगों को न्याय व्यवस्था “जात पात का मीठे निशान पढ़ा लिखा मजदूर किसान” , “प्रकृति के दुश्मन तीन पाउच पनी पाली थीम” इन सब का नारा देते हुए जागरूक किया गया । साथ ही हमारे उन्नत कृषि ग्रामीण सेवा के बारे में के के बंजारे (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) ने बताया कि उन्नत कृषि मोटा अनाज के बारे में बताया ज्वार ,बाजरा, रागी, कुटकी अधिक महत्वपूर्ण है और लाभदायक है ।
इंजी. दीपक महादेवा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम युवा दिलो की धड़कन है परिवर्तन करके ही मानेंगे।
कोटा थाना प्रभारी राज सिंह ने चेतना अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को अपराधों से सतर्क किया।
चतुर्थ दिवस के उपरांत एनएसएस इकाई के द्वार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें शासकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय बिलासपुर की पूरी टीम ग्राम नेवसा में शिविर लगाकर ग्रामीणों की शारीरिक परीक्षण किया। जिसमें अधिक से अधिक संख्या उपस्थित हुए ग्राम के सरपंच, उप सरपंच, वरिष्ठ जन ने भी अपना चेकअप कराया।
कार्यक्रम में डॉ प्रदीप कुमार सूर्यवंशी, डॉ अमित कुमार, डॉ श्वेता मार्को, भूपेंद्र कुमार योगा आचार्य, उसकी पूरी टीम उपस्थित रहे।
इस शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया । सभी को निशुल्क आयुर्वेदिक टेबलेट एवं दवाएं वितरण किया गया।
वाइल्डलाइफ के उपेंद्र दुबे विश्व प्रकृति जीव जंतु संरक्षण के बारे में बताया, अभिषेक सिंह (डिप्टी रेंजर अचानकमार) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
डी के पी स्कूल के कार्यक्रम अधिकारी विक्रमधर दीवान ने शिविर का निरीक्षण किया और कार्य की सराहनी है।
इंडियन बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने इनके फ्राड से बचने के उपाय बताए। उ
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ संजय दुबे का विशेष योगदान रहा जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित ही रहा है।
सीएमडी के प्रभारी प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक रोहित लहरे के नेतृत्व में यह शिविर का आयोजन किया गया है। जो कि गांव में जागरूकता अभियान को लेकर आसपास के 10 गांव में कार्य किया जा रहा है। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। इस शिविर में 95 स्वयंसेवकों छात्र-छात्र उपस्थित हैं।
कार्यक्रम में ग्राम नेवसा सरपंच अजीत मरावी, उपसरपंच गेंदराम यादव, वरिष्ठ नागरिक केशव यादव, चैतराम यादव, कुलदीप यादव इन सभी का सहयोग हमें गांव के विकास कार्यों के लिए हमें सदैव मिल रहा है हमारे बीच महिला कार्यक्रम अधिकारी, योगिता देवांगन,सोनिया राजपूत एनएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक सचिन सूर्यवंशी, नारायण रा त्रे, दीपक साहू ,कोमल चंद्राकर, यतीन कश्यप, रागिनी मानिकपुरी, चंद्र प्रकाश चंद्रा ,यमन सिंह,जिया वारे, चंचल घृतलहरे, पिंकी, उपासना मेहर, लोकेश ओंगरे, हिमांशु सिंह ठाकुर,अभिषेक नायक, पुष्पराज मानिकपुरी, गौरव सिंह,अंकुर, जितेंद्र,विक्रांत, टोमन, अंकित ,आंचल, प्रियंका, करुणा कश्यप आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।