Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

ब्रेकिंग। काला झण्डा दिखा कर राज्यपाल का विरोध प्रदर्शन करने से पहले एनएसयूआई के छात्र नेता गिरफ्तार

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “कुल उत्सव” का आयोजित चल रहा है। जिसके आज समापन समारोहों में केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ को मुख्य अतिथि के रूप में विश्विद्यालय ने आमंत्रित किया है। वही जिले के सभी बीजेपी विधायकों को अतिथि बनाया गया है, लेकिन कांग्रेस के किसी भी विधायक को इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है।

जिसके विरोध में आज एनएसयूआई के छात्रों ने हुंडई चौक में एकत्र हो कर महामाया चौक में राज्यपाल को काले झंडे दिखाने जाने की तैयारी में थे कि विरोध प्रदर्शन के पहले ही उन्हें हुंडई चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। और गिरफ्तार कर इन सभी नेताओं को तोरवा थाने में रखा गया है।

एनएसयूआई के छात्र नेताओं का कहना है कि विश्विद्यालय में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में कांग्रेस विधायकों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।  इस तरह के बार बार की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। विश्विद्यालय के कुलपति सिर्फ बीजेपी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं को बुलाकर अपनी राजनीति चमका रहे है। जिसके विरोध में यह हमारा प्रदर्शन है । एनएसयूआई छात्र नेताओ ने कहा कि कुलपति का इसी तरह का भेदभाव का रवैया रहेगा तो आगे भी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।